जान होके भी चल ना पाऊ, लोगों के मुह से पेड़ कहलाऊ
कुदरत का एक रूप हूँ मैं
एक अनोखा सा स्वरुप हूँ मैं
जान होके भी चल ना पाऊ
लोगों के लिए मैं पेड़ कहलाऊ
लोगों को छाया मैं दे जाऊ
कभी किसी के लिए औषधि बन जाऊ
कभी न किसी के आड़े आऊ
फिर भी खुदके टुकड़े पाऊ
भूक लगने पे मैं भूक मिटाऊ
चोट लगने पे मैं मलहम बन जाऊ
सब लोगों के काम मैं आऊ
बदले में खुद को क्यों कटा हुआ पाऊ
मेरे न हाथ है दो
मेरे न पैर है दो
मैं तो चल भी ना पाउँगा
फिर मैं किसी का क्या बिगाड़ पाउँगा
मैं फल तुम्हें खिलाता हूँ
मैं फूल तुम्हें देता हूँ
मैं तुम्हारे काम आता हूँ
फिर क्यों खुद को कटा हुआ पाता हूँ
काम आने पर मुझे अपना लेते
काम निकल जाने पर मुझे कटवा देते
कृपया मुझे मत काटो
मेरी भी ज़िन्दगी है मुझे जीने दो
एक समय एसा भी आएगा
कोई न आस पास मुझे अपने पायेगा
मेरी कमी महसूस होगी
मगर तब तक देर हो चुकी होगी
धन्यवाद
For previous posts click on below link:
NYC
ReplyDeleteNice..
ReplyDeleteGood one Richa
ReplyDeleteSuperb richu
ReplyDeleteNice
ReplyDelete